Rajpal Yadav in Tihar Jail: Salman Khan ने की राजपाल यादव की मदद! Video हो रहा Viral| Cheque Bounce

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों जेल में हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राजपाल यादव जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं। वायरल वीडियो में राजपाल यादव सलमान खान की तारीफ कर रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राजपाल यादव मीडिया से बात कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि जमानत मिली है, इस पर क्या कहना चाहेंगे इसके जवाब में वह कहते हैं 'सलमान भाई बड़े भाई की तरह हैं। सलमान भाई के साथ उनके घर में बैठकर बहुत खुशी महसूस हुई। सलमान खान जैसे इंसान इंडस्ट्री में बहुत कम हैं। वह हमेशा लोगों की मदद करते हैं। हमने सलमान के साथ 10-12 फिल्में की हैं। अभी अच्छा महसूस कर रहा हूं।' आपको बता दें कि सलमान खान का ये वीडियो पुराना है। चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने 05 फरवरी 2026 को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। तब से वह जेल में ही हैं। उनकी जमानत याचिका पर 12 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई को सोमवार 16 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई अब 16 फरवरी को होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 12:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rajpal Yadav in Tihar Jail: Salman Khan ने की राजपाल यादव की मदद! Video हो रहा Viral| Cheque Bounce #IndiaNews #National #RajpalYadavEmotionalStatement #RajpalYadavSurrender #RajpalYadavChequeBounceCase #EntertainmentNewsInHindi #BollywoodNewsInHindi #BollywoodHindiNews #RajpalYadav #TiharJail #RajpalYadavTiharJail #SubahSamachar