Rajya Sabha Election: नामांकन के बाद क्या बोले भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन? चलना किसने सिखाया यह भी बताया ‎

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी पांच उम्मीदवारों ने आज राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। नितिन नवीन ने पत्रकारों से बातचीत के बाद कहा कि भगवान का जीवन के हर पल में आपके साथ होता है। मैं मानता हूं कि भगवान महावीर हनुमान मंदिर का मेरे जीवन में एक खास स्थान है। आज मेरे लिए एक अलग शुरुआत है। भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हम लोग कार्यरत रहते हैं। बिहार का अगला सीएम कौन:जदयू या भाजपा में से इस नाम पर लग सकती है मुहर, जानें दौड़ में कौन-कौन शामिल 'व्यक्ति अपनी जड़ को छोड़कर कभी बड़ा नहीं होता' ‎भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के रिश्तों को लेकर कहा कि बिहार मेरे जीवन में अलग स्थान रखता है, मेरा क्षेत्र मेरे जीवन में अलग है। निश्चित रूप से व्यक्ति अपनी जड़ को छोड़कर कभी बड़ा नहीं होता। जब आपकी जड़ मजबूत होगी तभी आपका वट वृक्ष बड़ा होगा। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि बिहार मेरी जमीन है। इस जमीन को सींचते रहना, इसे हमेशा उपजाऊ बनाए रखना, ये मेरी आत्मा के अंदर बसा हुआ विषय है। मेरा मानना है कि जीवन के हर पल में जहां भी रहूं, मेरा क्षेत्र और मेरा बिहार हमेशा साथ रहे। Bihar Politics LIVE:अमित शाह बोले- स्वर्णिम रहा CM नीतीश का कार्यकाल; और किस दिग्गज ने क्या कहा 'जनता ने हाथ पकड़कर चलना सिखाया' नितिन नवीन ने आगे कहा कि मुझे पटना पश्चिम (बांकीपुर) की जनता ने हाथ पकड़कर चलना सिखाया है। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आपने जो विश्वास और स्नेह दिया है, उसी के बल पर मुझे बिहार सरकार में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य और समाज की सेवा करने का अवसर मिला, जिसे मैंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास किया है। चाहे श्रीरामनवमी की भव्य शोभायात्रा की तैयारियां हों, आस्था के पर्वों की व्यवस्था हो, या बांकीपुर के विकास से जुड़े संकल्प, हर कदम पर मैंने स्वयं को आप सबके विश्वास का प्रतिनिधि मानकर कार्य किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 13:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rajya Sabha Election: नामांकन के बाद क्या बोले भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन? चलना किसने सिखाया यह भी बताया ‎ #CityStates #Patna #Bihar #NitinNaveen #AmitShah #BiharNews #BiharPoliticalNews #BiharPatnaNews #LocalNews #NitinNaveenNews #NitishKumarNews #SubahSamachar