Sonipat News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया होंगे मुख्य अतिथि

सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह ने बताया कि इस वर्ष योग दिवस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व मेयर राजीव जैन विशिष्ट अतिथि होंगे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के आगमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, आवागमन, बैठने की व्यवस्था और योग अभ्यास स्थल की सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 17:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया होंगे मुख्य अतिथि #RajyaSabhaMPSatishPooniaWillBeTheChiefGuestOnInternationalYogaDay. #SubahSamachar