Chamba News: कार दुर्घटना में घायल राकेश को टांडा किया रेफर
चंबा। उरेई-सामरा मार्ग पर कार दुर्घटना में घायल राकेश कुमार (35) पुत्र पुरुषोत्तम निवासी रूहणूकोठी को चंबा से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शनिवार शाम को जब उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया, ताकि टांडा में उन्हें आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।चंबा में मरीजों को अभी तक आईसीयू की सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। शनिवार सुबह घटी इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। राकेश कुमार ही जिंदा बच पाए। हालांकि वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। परिजनों से लेकर स्थानीय लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि घायल को चंबा से टांडा रेफर किया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 22:33 IST
Chamba News: कार दुर्घटना में घायल राकेश को टांडा किया रेफर #ChambaNewsHpNews #SubahSamachar
