रकुल-जैकी ने मनाई शादी की दूसरी सालगिरह, रोमांटिक वीडियो शेयर कर दी एक दूसरे को बधाई
एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह अक्सर अपने अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। जितनी खुशमिजाज वो पर्दे पर दिखती हैं उतना ही खुश वो अपने निजी जीवन में भी रहती हैं। आज एक्ट्रेस और उनेक पति जैकी भगनानी अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर रकुलप्रीत और जैकी ने एक दूसरे के लिए पोस्ट साझा की। जानें क्या कहा कपल ने - रकुलप्रीत ने किया जैकी का शुक्रिया रकुलप्रीत और जैकी भगनानी की शादी को दो साल पुरे हो चुके हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पेशल मूमेंट्स इंजॉय करते दिखा जाता है। आज खास दिन एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर पर अपने पति जैकी भगनानी को विश किया। रकुलप्रीत ने लिखा ' मेरे प्यार को शादी की दूसरी सालगिरह की शुभकामनाएं, तुम बिल्कुल मेरे सपनों की तरह हो। तुम्हारे साथ रहना सपनों जैसा ही है। तुम मेरा सबसे बड़ा सपोर्ट और सबसे अच्छे दोस्त हो। इन सबके साथ ही एक नर्म दिल इंसान हो। तुम्हारा जीवन जीने की तरीके पर मुझे बहुत गर्व है। मेरे जीवन को प्यार,हंसी और रोमांच से भरने के लिए शुक्रिया। उम्मीद करती हूं कि आने वाले कई साल हम मिलकर खूबसूरत यादें बनाते रहें।' View this post on Instagram A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 12:32 IST
रकुल-जैकी ने मनाई शादी की दूसरी सालगिरह, रोमांटिक वीडियो शेयर कर दी एक दूसरे को बधाई #Bollywood #Entertainment #National #Rakulpreetsingh #JackkyBhagnani #RakulPreetHusband #JackkyBhagnaniWife #RakulpreetWeddingAnniversary #RakulPreetSinghWedding #SubahSamachar
