Ram Navami 2026: रामनवमी कब है? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Ram Navami 2026: सनातन धर्म में भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में जाना जाता है और उनका जन्मोत्सव अत्यंत पवित्र माना जाता है। उनके नाम और आदर्शों का पालन जन्म से मृत्यु तक हर श्रद्धालु के जीवन में जुड़ा रहता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम का अवतरण हुआ था। इसी कारण हर साल इस दिन राम नवमी के रूप में मनाई जाती है और श्रद्धालु उनके जन्मोत्सव का उत्साहपूर्वक आयोजन करते हैं। राम नवमी केवल जन्मोत्सव ही नहीं बल्कि धार्मिक दृष्टि से बड़ा पावन पर्व भी है। इस दिन भगवान राम के बाल रूप की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। माना जाता है कि राम नवमी के दिन पूजा और व्रत करने से जीवन के दुख और परेशानियां दूर होती हैं और घर में खुशहाली और समृद्धि आती है। इस साल राम नवमी कब है, इसका शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व जानना हर भक्त के लिए आवश्यक है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 15:51 IST
Ram Navami 2026: रामनवमी कब है? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त #Festivals #National #RamNavami2026Date #ShubhMuhurat #RaviYoga #LordRamaBirthAnniversary #ChaitraNavratri2026 #AyodhyaRamMandirCelebrations #RamNavamiPujaVidhi #AmritKaalTimings #SubahSamachar
