Ram Navami: एक मंदिर ऐसा भी, जहां राजा के रूप में पूजे जाते हैं राम, 'बुंदेलखंड की अयोध्या' का खास रहा इतिहास

बुंदेलखंड की धार्मिक नगरी ओरछा में रामनवमी का पर्व इस वर्ष भी अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और ऐतिहासिक परंपराओं के साथ मनाया जा रहा है। यहां स्थित राम राजा मंदिर में दोपहर ठीक 12 बजे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का आयोजन होगा, जिसे देखने और उसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ओरछा को “बुंदेलखंड की अयोध्या” कहा जाता है, और इसका कारण यहां की अद्वितीय परंपरा है, जो लगभग 500 वर्षों से चली आ रही है। इतिहास के अनुसार, ओरछा की महारानी कुंवर गणेश अयोध्या से भगवान श्रीराम के विग्रह को लेकर संतों के साथ पदयात्रा करते हुए नवमी के दिन ओरछा पहुंची थीं। उसी समय भगवान राम को यहां राजा के रूप में प्रतिष्ठित किया गया, और तभी से उन्हें “राम राजा सरकार” के रूप में पूजा जाता है। यह परंपरा आज भी जीवंत है और देशभर में अपनी तरह की अनूठी मानी जाती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 10:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ram Navami: एक मंदिर ऐसा भी, जहां राजा के रूप में पूजे जाते हैं राम, 'बुंदेलखंड की अयोध्या' का खास रहा इतिहास #CityStates #MadhyaPradesh #Tikamgarh #SubahSamachar