राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अविनाश शुक्ल के भाई का नोटों की गड्डियों संग वीडियो, 'पैसा का पूजा होत' लगाया साँग

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में जेल में बंद आरोपी अविनाश शुक्ल के भाई अमित शुक्ल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अमित शुक्ल हाथों में नोटों की गड्डियां लिए रील बनाते नजर आ रहा है। रील के बैकग्राउंड में भोजपुरी गीत "पैसा का पूजा होत, पैसा बा भगवान हो" भी इस्तेमाल किया गया है, जिसके चलते यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि यह रील अगस्त 2025 में बनाई और सोशल मीडिया पर अपलोड की गई थी, लेकिन अब राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद इसे बड़े पैमाने पर साझा किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार अमित शुक्ल भी कुछ समय तक अयोध्या में रहता था। अविनाश शुक्ल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद गौरतलब है कि अविनाश शुक्ल राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी है और वर्तमान में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। वह प्रतापगढ़ जिले के बाबूपुर नरियावा गांव का निवासी है। हालांकि, वायरल वीडियो का चढ़ावा चोरी प्रकरण से कोई प्रत्यक्ष संबंध या आधिकारिक पुष्टि अब तक सामने नहीं आई है। पुलिस या जांच एजेंसियों की ओर से भी इस वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन इसकी स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 17:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अविनाश शुक्ल के भाई का नोटों की गड्डियों संग वीडियो, 'पैसा का पूजा होत' लगाया साँग #CityStates #Lucknow #AyodhyaNews #RamMandir #ViralVideo #AvinashShukla #TempleDonation #CrimeNews #UttarPradesh #SubahSamachar