Iftar Party Table Decoration: इस रमज़ान ऐसे सजाएं खाने की मेज, घर बन जाएगा मिनी दावत-ए-इफ्तार
Ramadan Iftar Party Decoration Ideas: रमजान का महीना बरकत, इबादत और अपनों के साथ वक्त बिताने का महीना है। जब बात इफ्तार पार्टी की हो तो स्वादिष्ट पकवानों के साथ-साथ खाने की मेज की सजावट भी खास होनी चाहिए। इफ्तार पार्टी सिर्फ रोजा खोलने और स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद लेने का मौका नहीं होती, बल्कि रिश्तों को मजबूत करने का मौका है।थोड़ी सी क्रिएटिविटी और सही प्लानिंग से इफ्तार कीखाने की मेज को बेहद खास बना सकते हैं। अगर आप इस बार घर पर इफ्तार पार्टी रख रहे हैं, तो यहां बताए गए आसान और खूबसूरत आइडिया आपकी मेज को रॉयल और आकर्षक बना देंगे। थीम के अनुसार सजावट करें इफ्तार पार्टी के लिए गोल्डन, ग्रीन या व्हाइट थीम सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। आप मेज पर हल्के रंग का टेबल कवर बिछाएं और उसके ऊपर गोल्डन रनर रखें। इस्लामिक पैटर्न वाले मैट्स का इस्तेमाल करें छोटे-छोटे लालटेन रखें चांद और सितारे की सजावट जोड़ें पारंपरिक टच दें रमजान की सजावट में पारंपरिक एहसास बहुत मायने रखता है। तांबे या पीतल के बर्तन रखें खजूर के लिए अलग सुंदर कटोरी रखें रूह अफ़ज़ा जैसे पारंपरिक शरबत को ग्लास जार में सर्व करें खजूर और फलों की आकर्षक प्लेटिंग इफ्तार की शुरुआत खजूर से होती है। आप अलग-अलग तरह के खजूर जैसे: मेडजूल अजवा सफावी इन्हें सजावटी ट्रे में रखें। साथ में तरबूज, खरबूजा और अनार को आकर्षक तरीके से काटकर रखें। रोशनी से बढ़ाएं खूबसूरती हल्की और सॉफ्ट लाइटिंग इफ्तार पार्टी की जान होती है। छोटे LED फेयरी लाइट्स लगाएं टेबल पर सुगंधित कैंडल रखें अरबी स्टाइल के लालटेन रखें मेन कोर्स और स्नैक्स की संतुलित सजावट इफ्तार की मेज पर बहुत ज्यादा सामान न रखें। स्नैक्स एक तरफ ड्रिंक्स अलग सेक्शन में मेन कोर्स ढककर रखें आप समोसा, फ्रूट चाट, दही भल्ला, कबाब और बिरयानी को अलग-अलग लेबल के साथ सजा सकते हैं। डेजर्ट कॉर्नर बनाएं मीठा इफ्तार पार्टी का खास हिस्सा है। शाही टुकड़ा खीर फिरनी इनके लिए अलग टेबल या ट्रे सजाएं। ऊपर से पिस्ता और बादाम से गार्निश करें। मेहमानों के लिए खास टच हर प्लेट के पास छोटा सा “रमज़ान मुबारक” कार्ड रखें मेहमानों के लिए छोटे गिफ्ट पैक रखें बच्चों के लिए अलग छोटा स्नैक कॉर्नर बनाएं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 06:42 IST
Iftar Party Table Decoration: इस रमज़ान ऐसे सजाएं खाने की मेज, घर बन जाएगा मिनी दावत-ए-इफ्तार #Lifestyle #National #Ramadan2026 #IftarParty #DecorationIdeas #Roza #SubahSamachar
