Exclusive: पेद्दी के सेट पर रामचरण के साथ हुआ था हादसा; ट्रेनर ने सुनाया किस्सा, बोले- 'खून बह रहा..'
साउथ एक्टर रामचरण की आगामीफिल्म 'पेद्दी' को लेकर फैंस उत्साहित हैं। फिल्म से उनके लुक और बॉडी को लेकर काफी चर्चा है पर कम ही लोग जानते हैं कि रामचरण की फिट बॉडी के पीछे मशहूर फिटनेस ट्रेनर राकेश आर उडियार की मेहनत भी छिपी है। हाल ही में राकेश ने अमर उजाला से खास बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंनेफिल्म 'पेद्दी' से रामचरण के लुक और एक्टर कीफिटनेस पर बात की। साथ ही फिल्म के दौरान हुए एक हादसे का भी जिक्र किया जिसमें रामचरण बुरी तरह से घायल हो गए थे। रामचरण ने 'पेद्दी' के लिए सीखी कुश्ती अभिनेता रामचरण अपनी फिटनेस के लिए फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं पर फिल्म 'पेद्दी' में उन्होंने नई तरीके की ट्रेनिंग ली। ट्रेनर राकेश उडियार ने बताया, 'रामचरण ने इस फिल्म के लिए कुश्ती सीखी। इसके साथ ही उन्होंने सूर्य नमस्कार, दंड बैठक, पुल अप्स और रोप्स की ट्रेनिंग भी ली। यह सारी ट्रेंनिग लेने के साथ ही उन्होंने मल्लखंब की भी प्रैक्टिस की है।' बड़ा सरप्राइज होगा राम का तीसरा लुक आगे राकेश ने बताया कि, 'इस फिल्म के लिए राम चरण तीन अलग-अलग फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरे। अभी मेकर्स ने उनकेतीसरे लुक को पूरी तरह सीक्रेट रखा गया है। फिल्म में आपको राम चरण के तीन ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिलेंगे। तीसरा लुक फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा।'
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 28, 2026, 10:13 IST
Exclusive: पेद्दी के सेट पर रामचरण के साथ हुआ था हादसा; ट्रेनर ने सुनाया किस्सा, बोले- 'खून बह रहा..' #Bollywood #Entertainment #CelebsInterviews #National #PeddiMovie #RamCharan #RamCharanMoviePeddi #PeddiMovieReleaseDate #RakeshUdiyarTrainer #SubahSamachar
