झारखंड: रांची पुलिस लाइन में जुआ खेलते पकड़े गए 10 पुलिसकर्मी निलंबित, अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी

राजधानी के पुलिस लाइन में अनुशासन को ताक पर रखकर अवैध रूप से जुआ खेलने और खेलाने के आरोप में 10 पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए सार्जेंट मेजर आनंद राज खलखो ने बताया कि जुआ खेलने की बात सामने आने पर यह कड़ी कार्रवाई की गई है। निलंबन के साथ ही सभी आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक और विधिसम्मत विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। ये भी पढ़ें-खाकी पर लगा दाग: सुरक्षा मांगने आई महिला से दुष्कर्म, आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, थानाधिकारी समेत 5 निलंबित गोपनीय शिकायतों के बाद छापेमारी पुलिस लाइन परिसर के भीतर पिछले कुछ समय से कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध रूप से जुआ खेलने और खेलाने की गोपनीय शिकायतें मिल रही थीं। वरिष्ठ अधिकारियों ने सूचना की सत्यता जांचने के बाद शनिवार को एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम ने अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस लाइन में अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान विशेष टीम ने तय ठिकाने की घेराबंदी करके 10 पुलिसकर्मियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। इसके तुरंत बाद ही सभी आरोपियों को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 08:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




झारखंड: रांची पुलिस लाइन में जुआ खेलते पकड़े गए 10 पुलिसकर्मी निलंबित, अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी #CityStates #Ranchi #Jharkhand #SubahSamachar