CBSE Re-Evaluation: रांची की बेटी का कमाल, सीबीएसई 12वीं री-इवैल्यूएशन में 100% अंक लाकर अवनी बनीं नेशनल टॉपर

CBSE Re-Evaluation Result:सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के पुनर्मूल्यांकन परिणाम में रांची की छात्रा अवनी केजरीवाल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पहले जारी किए गए परिणाम में उन्हें 94 प्रतिशत अंक मिले थे, लेकिन अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होने पर उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया। इसके बाद जारी संशोधित परिणाम में उनके अंक बढ़कर 100 प्रतिशत हो गए। कॉमर्स संकाय की छात्रा अवनी को अब 500 में से पूरे 500 अंक प्राप्त हुए हैं, जिसके बाद उनकी उपलब्धि राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है। अवनी रांची के दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। स्कूल प्रबंधन ने पुनर्मूल्यांकन के बाद उन्हें शत प्रतिशत अंक मिलने की पुष्टि की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 10:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




CBSE Re-Evaluation: रांची की बेटी का कमाल, सीबीएसई 12वीं री-इवैल्यूएशन में 100% अंक लाकर अवनी बनीं नेशनल टॉपर #Education #National #CbseRe-evaluation #SubahSamachar