रंगभरी एकादशी: महादेव गौरा संग छह घंटे करेंगे नगर भ्रमण, अघोर रूप में पहुंचे ससुराल; गूंजे लोकगीत
Varanasi News: काशी की जीवंत लोकपरंपरा में रंगभरी एकादशी का पर्व पर शुक्रवार को शिव-गौरा के दांपत्य मिलन का अनुपम उत्सव बनेगा। काशीवासी बाबा के गौना के साक्षी होंगे। बाबा-गौरा की चल प्रतिमाएं छह घंटे नगर भ्रमण कर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगी। शिव और गौरा बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में विराजेंगे। यहां काशीवासी बाबा संग अबीर-गुलाल से होली खेलेंगे। बाबा के गौना उत्सव के क्रम में बृहस्पतिवार को श्रीकाशी विश्वनाथ अघोर रूप में ससुराल गौरा सदनिका (टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत आवास) पहुंचे। बाबा रुद्राक्ष और करुंगली माला धारण कर अघोर स्वरूप में गणों संग पूर्व महंत के आवास पहुंचे। गौरा के गौने का उत्सव 24 फरवरी से हल्दी की रस्म से शुरू है, जो शुक्रवार को रंगभरी एकादशी पर माता गौरा और बाबा की चल प्रतिमा की पालकी यात्रा के साथ संपन्न होगा। बृहस्पतिवार को मुख्य आकर्षण महादेव का अघोर स्वरूप था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 26, 2026, 23:05 IST
रंगभरी एकादशी: महादेव गौरा संग छह घंटे करेंगे नगर भ्रमण, अघोर रूप में पहुंचे ससुराल; गूंजे लोकगीत #CityStates #Varanasi #RangbhariEkadashi2026 #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #SubahSamachar
