Panipat News: गंगोह पहुंचकर मांगी फिरौती रोहतक में करनी थी वसूली
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। कबीर का अपहरण करने की योजना बदमाशों ने पहले ही बना ली थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए बदमाश करीब 215 किमी. के सर्कल में घूमते रहे। पहले यूपी के सहारनपुर के गंगोह में पहुंचे और करीब साढ़े 11 बजे करीब के फोन से ही डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती की कॉल की। इसके बाद वापस पानीपत आए और गोहाना होते हुए रोहतक पहुंचे। सीआईए-2 प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस के साथ करीब साढ़े 10 बजे सूचना मिली थी। टीम ने जब जांच की तो कुछ तथ्य सामने आए। थर्मल के पार्क में खेलते हुए करीब दिखाई दिया। करीब साढ़े सात बजे वह उसके साथ विशाल भी नजर आया। इसके बाद वह दोनों वहां से निकल गए। पुलिस ने उनकी तलाश की तो पता चला कि कबीर के नंबर से उनके पिता के फोन पर कॉल आई और डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। नंबर की लोकेशन थर्मल से करीब 76 किमी दूर सहारनपुर के गंगोह के आस-पास मिली। पुलिस टीम गंगोह की ओर रवाना हुई तो बदमाशों की लोकेशन वापस पानीपत की ओर मिली। कुछ दूर बाद ही बदमाशों की लोकेशन गोहाना के आस-पास मिली। पुलिस पुलिस ने गोहाना पुलिस को भी इसकी सूचना दी और बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। लेकिन बदमाश वहां से भी निकल गए और शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनकी लोकेशन रोहतक के किलोई गांव में मिली। इस दौरान करीब 215 किमी के सर्कल में घूमते रहे।विशाल, आदेश और उनकी शादी शारदा के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस पूछताछ में जुटी है। जिसमें कुछ अन्य नाम भी सामने आए हैं। बदमाशों ने दो पार्टी तैयार की थी। एक पार्टी ने अपहरण क बच्चे को रोहतक में शारदा के पास रखना था। वहीं, दूसरी पार्टी को फिरौती के पैसे लेने के लिए तैयार किया गया था।कुटानी रोड से 1500 रुपये में किराये पर ली थी कारबदमाशों ने अपहरण के लिए 1500 रुपये में कुटानी रोड से किराये पर कार ली थी। इसी से वे कबीर को लेकर यहां से वहां तक घूमते रहे। इस प्रकरण के दौरान उन्होंने करीब 215 किलोमीटर की दूरी तय की। इस बीच पुलिस लगातार उनकी निगरानी कर रही थी और इसी वजह से वे धर लिए गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 02:47 IST
Panipat News: गंगोह पहुंचकर मांगी फिरौती रोहतक में करनी थी वसूली #RansomDemandedAfterReachingGangoh;CollectionWasToBeMadeInRohtak. #SubahSamachar
