रणवीर सिंह को मिली धमकी में नया मोड़, क्या पुलिस ने कंफर्म किया बिश्नोई गैंग से कनेक्शन? कहां तक बढ़ी जांच?
रणवीर सिंह को मिली धमकी के पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच मुंबई क्राइम पुलिस कर रही है। अभिनेता से वॉइस नोट भेजकर 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। अटकलें लग रही थीं कि इस मामले में बिश्नोई गैंग का कनेक्शन हो सकता है। अबपुलिस जांच में इस धमकी के तार बिश्नोई गैंग से जाकर जुड़ गए हैं। जानिए, रणवीर सिंह को धमकी देने वाले शख्स का बिश्नोई गैंग से क्या कनेक्शन है। हैरी बॉक्सर नाम के गैंगस्टर का नाम आया सामने रणवीर सिंह धमकी मामले में नई जानकारी सामने आई है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने धमकी भरा वॉइस नोट भेजने वाले का पता लगा लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मैसेज में आवाज कथित तौर पर हैरी बॉक्सर की है, जो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2026, 10:42 IST
रणवीर सिंह को मिली धमकी में नया मोड़, क्या पुलिस ने कंफर्म किया बिश्नोई गैंग से कनेक्शन? कहां तक बढ़ी जांच? #Bollywood #National #RanveerSingh #RanveerSinghRansomThreatCase #BishnoiGang #MumbaiCrimeBranch #SubahSamachar
