Vijay Rashmika Wedding: शादी की घोषणा के बाद उदयपुर रवाना हुए विजय और रश्मिका! साथ में दिखे दोस्त और परिवार
पिछले कई दिनों से चल रही चर्चाओं के बाद अंतत: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की घोषणा कर दी है। रविवार को कपल ने एक स्टेटमेंट जारी करके इस बात की घोषणा की कि दोनों शादी करने वाले हैं। उन्होंने अपनी शादी को विरोश की शादी का नाम दिया है। इसके बाद अब कपल एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं, जहां दोनों काफी खुश नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि कपल शादी के लिए उदयपुर रवाना हो गए हैं। इस दौरान कपल के साथ उनके कुछ दोस्त और करीबी लोग भी नजर आए। परिवार और दोस्तों के साथ नजर आया कपल हैदराबाद एयरपोर्ट से विजय और रश्मिका के कई वीडियोज सामने आए हैं। इन वीडियोज में कपल काफी खुश नजर आ रहा है। विजय सफेद शर्ट और काली पैंट के साथ ब्लैक लेदर जैकेट में नजर आए। इस दौरान विजय ने अपनी नई हेयरस्टाइल और घुमावदार मूंछों को फ्लॉन्ट किया। उनके साथ उनके भाई आनंद देवरकोंडा, दोस्त और टीम के सदस्य भी थे। View this post on Instagram A post shared by Kamlesh Nand (work) (@artistrybuzz_) जबकि रश्मिका मंदाना ने स्टाइलिश ग्रे ब्लेजर और ट्राउजर के साथ एक साफ सफेद शर्ट पहनी हुई थी। उनके आसपास कुछ महिलाएं थीं, जो संभवतः उस अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी से थीं जिन्हें उन्होंने अपने साथ शामिल किया था। इस दौरान रश्मिका काफी खुश नजर आईं। उन्हें मुस्कुराते हुए देखा गया। View this post on Instagram A post shared by Kamlesh Nand (work) (@artistrybuzz_) View this post on Instagram A post shared by Kamlesh Nand (work) (@artistrybuzz_)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 10:46 IST
Vijay Rashmika Wedding: शादी की घोषणा के बाद उदयपुर रवाना हुए विजय और रश्मिका! साथ में दिखे दोस्त और परिवार #SouthCinema #National #VijayRashmikaWedding #RashmikaMandanna #VijayDeverakonda #RashmikaVijayWedding #VijayRashmikaWeddingDate #VijayRashmikaAirportVideo #VijayRashmikaViralVideo #VijayRashmikaWeddingVenue #RashmikaMandannaAnnounceWedding #VijayRashmikaAnnounceWedding #SubahSamachar
