Rathyatra Mela: मिट्टी के चूल्हे पर तैयार हो रहा प्रभु जगन्नाथ का चमत्कारी काढ़ा, काशी पहुंचे सैकड़ों भक्त
Varanasi News: अस्सी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ को अर्पित किए जाने वाले पारंपरिक औषधीय काढ़े का प्रसाद पाने के लिए विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन 500 से अधिक श्रद्धालुओं को काढ़े का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। मंदिर के प्रधान पुजारी पं. राधेश्याम पांडेय ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मंदिर परिसर में मिट्टी के चूल्हे पर काढ़ा बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। लगभग एक घंटे तक धीमी आंच पर पकाए गए इस काढ़े में लौंग, छोटी-बड़ी इलायची, दालचीनी, तेजपत्ता, काली मिर्च, तुलसी दल सहित कुल 10 प्रकार की औषधीय सामग्रियों का उपयोग किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 05, 2026, 15:19 IST
Rathyatra Mela: मिट्टी के चूल्हे पर तैयार हो रहा प्रभु जगन्नाथ का चमत्कारी काढ़ा, काशी पहुंचे सैकड़ों भक्त #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
