Noida News: रविंद्र ने राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता कांस्य
नोएडा (संवाद)। शहर के बैडमिंटन खिलाड़ी रविंद्र कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर 45 प्लस आयु वर्ग की पुरुष युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। यह उपलब्धि उन्होंने आगरा में आयोजित योनेक्स–सनराइज ऑल इंडिया मास्टर्स रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 में हासिल की। रविंद्र नोएडा स्थित गेल इंडिया लिमिटेड में कार्यरत हैं और लंबे समय से वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में सक्रिय हैं। इसी प्रतियोगिता में शहर की सेक्टर-70 निवासी टरन खिलाड़ी ममता रानी यादव महिला एकल, महिला युगल और मिश्रित युगल तीनों स्पर्धाओं के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 30, 2026, 20:33 IST
Noida News: रविंद्र ने राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता कांस्य #RavindraWonBronzeInTheNationalBadmintonTournament #SubahSamachar
