RCA चुनाव फिर टले: एडहॉक कमेटी का कार्यकाल 3 महीने बढ़ा, सितंबर तक चुननी होगी नई कार्यकारिणी

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) में नई कार्यकारिणी के चुनाव का इंतजार एक बार फिर लंबा हो गया है। रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां ने RCA की एडहॉक कमेटी का कार्यकाल तीन माह के लिए और बढ़ा दिया है। इसके साथ ही कमेटी को निर्देश दिए गए हैं कि वह आगामी तीन माह के भीतर एसोसिएशन के उपनियमों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी कर नई कार्यकारिणी का गठन सुनिश्चित करे। RCA में मार्च 2024 से एडहॉक कमेटी काम कर रही है। इसके बाद समय-समय पर इसके कार्यकाल में विस्तार किया जाता रहा है। ताजा आदेश में पूर्व में जारी आदेशों की निरंतरता में एडहॉक कमेटी को तीन माह का अतिरिक्त समय दिया गया है। इस फैसले के बाद अब RCA चुनाव सितंबर 2026 तक टलने की संभावना है। हालांकि रजिस्ट्रार ने स्पष्ट किया है कि बढ़ाई गई अवधि के दौरान चुनाव कराना एडहॉक कमेटी की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। राजस्थान क्रिकेट की राजनीति में लंबे समय से चुनाव को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। कई जिला क्रिकेट संघ और पदाधिकारी जल्द चुनाव कराने की मांग कर चुके हैं। ऐसे में कार्यकाल विस्तार के इस फैसले ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर फिर नई बहस छेड़ दी है। यह भी पढें-Rajasthan Monsoon 2026:आज राजस्थान के 27 जिलों पर आंधी-बारिश का अलर्ट, मानसून की एंट्री अब दूर नहीं क्या है आदेश में रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी का कार्यकाल तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया है। यह विस्तार पहले जारी किए गए आदेशों की निरंतरता में किया गया है। साथ ही एडहॉक कमेटी को निर्देश दिए गए हैं कि वह अगले तीन माह के भीतर RCA के उपनियमों के अनुसार नई कार्यकारिणी के चुनाव कराए और चुनाव प्रक्रिया पूरी करे। RCA में कब-कब बढ़ा कार्यकाल RCA में 28 मार्च 2024 को एडहॉक कमेटी का गठन किया गया था। इसके बाद चुनाव नहीं होने के कारण समय-समय पर कमेटी के कार्यकाल में विस्तार किया जाता रहा। जून 2026 में एक बार फिर कमेटी का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ाया गया है। अब एडहॉक कमेटी को अगले तीन माह के भीतर चुनाव कराकर नई कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 05:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




RCA चुनाव फिर टले: एडहॉक कमेटी का कार्यकाल 3 महीने बढ़ा, सितंबर तक चुननी होगी नई कार्यकारिणी #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RcaElections2026 #RajasthanCricketAssociation #RcaAdHocCommittee #RcaElectionNews #RajasthanCricketNews #RcaGovernance #SubahSamachar