Re-NEET Exam: परीक्षा में तीन मई वाला प्रवेश पत्र मान्य नहीं, एग्जाम से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य

NTA: री-नीट (UG) 2026 परीक्षा से पहले एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा, क्योंकि 3 मई को आयोजित परीक्षा का प्रवेश पत्र मान्य नहीं रहेगा। इसके अलावा, परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करना भी अनिवार्य होगा। परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए एजेंसी ने कई नए सुरक्षा नियम लागू किए हैं। एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी, "यह साफ किया जाता है कि जिन लोगों ने 21 जून की नीट यूजी परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिए हैं, उन्हें दोबारा ऐसा करने की जरूरत नहीं है। एसएमएस/ईमेल/वॉट्सएप मैसेज मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए हैं, जिन्होंने अभी तक अपने नए एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं।" एनटीए ने कहा, "3 मई वाले एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे क्योंकि कई छात्रों को उनके पसंदीदा शहरों में नए सेंटर अलॉट किए गए हैं। 21 जून का एडमिट कार्ड एक बार डाउनलोड और प्रिंट करना ही काफी है।"

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 10:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Education National



Re-NEET Exam: परीक्षा में तीन मई वाला प्रवेश पत्र मान्य नहीं, एग्जाम से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य #Education #National #SubahSamachar