पंजाब कांग्रेस में बगावत से हाईकमान अलर्ट, प्रियंका गांधी ने संभाली कमान

पंजाब में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और कांग्रेस को पंजाब में पार्टी की टूट का डर सता रहा है। राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं, लिहाजा पंजाब कांग्रेस में बनीं मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी ने फिलहाल स्थिति संभालने की पहल की है। इसके लिए उन्होंने दो वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली से चंडीगढ़ भेजा है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि हाईकमान की ओर से भेजे गए दोनों वरिष्ठ नेताओं ने चंडीगढ़ में शनिवार को चन्नी खेमे के कुछ वरिष्ठ नाराज नेताओं से बुलाकर वन-टू-वन मुलाकात कर उनसे फिलहाल स्थिति को शांत रखने की अपील की। उधर, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से भी फोन पर बात कर उनसे राहुल गांधी के आने तक कोई बड़ा फैसला न लेने का आग्रह किया गया है। हाईकमान द्वारा संपर्क करने के बाद शनिवार को चन्नी भी थोड़े नरम दिखे मगर उनके समर्थक चन्नी को सीएम फेस घोषित करने या उन्हें पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की जिद पर अड़े रहे। समर्थकों का साफ कहना है कि उन्हें मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का नेतृत्व स्वीकार नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 14:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पंजाब कांग्रेस में बगावत से हाईकमान अलर्ट, प्रियंका गांधी ने संभाली कमान #CityStates #Chandigarh-punjab #पंजाबकांग्रेसमेंबगावतसेहाईकमानअलर्ट #प्रियंकागांधीनेसंभालीकमान #PunjabCongress #PriyankaGandhi #CharanjitSinghChanni #RahulGandhi #AmarinderSinghRajaWarring #PunjabAssemblyElections #CongressRebellion #PunjabPolitics #SubahSamachar