Noida News: रोजगार मेले में 2000 से अधिक पदों पर भर्ती
यमुना सिटी (संवाद)। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतमबुद्धनगर की ओर से दो नवंबर को जेवर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। दनकौर स्थित श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज परिसर में सुबह 10 बजे से लगने वाले मेले में 20 से 25 कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनके माध्यम से 2000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मेले में 10वीं, 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और परास्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। इच्छुक युवाओं को रोजगार संगम पोर्टल पर आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा लाने की सलाह दी गई है। मेले में मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, बीपीओ-केपीओ, फिनटेक, बैंकिंग, फाइनेंस, एजुकेशन टेक्नोलॉजी और कॉरपोरेट क्षेत्र की कंपनियां भर्ती करेंगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रहेगी। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 17:07 IST
Noida News: रोजगार मेले में 2000 से अधिक पदों पर भर्ती #RecruitmentForOver2 #000PositionsAtTheJobFair #SubahSamachar
