Panipat News: ट्रक की टक्कर से घायल रिफाइनरी कर्मचारी की मौत
पानीपत। थाना सदर क्षेत्र में रिफाइनरी फाटक के पास ट्रक की टक्कर लगने से घायल श्रवण (32) निवासी सिठाना की मौत हो गई। मंगलवार को रोहतक के एक निजी अस्पताल में श्रवण की मौत हुई। मृतक श्रवण के भाई ने थाना सदर में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।सिठाना गांव के राजीव ने बताया कि वह चार भाई और एक बहन है। श्रवण उनके छोटे भाई थे और वह रिफाइनरी में नौकरी करते थे। शुक्रवार को वह ड्यूटी खत्म करने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से वापस घर आ रहे थे। जैसे ही वह रिफाइनरी फाटक के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।श्रवण को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक भर्ती कराया गया। जहां से परिजन उन्हें रोहतक के ही एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर मंगलवार सुबह श्रवण की मौत हो गई। राजीव ने बताया कि श्रवण की शादी हो चुकी थी और उनके दो बच्चे हैं। थाना प्रभारी गुलशन ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 22, 2026, 04:22 IST
Panipat News: ट्रक की टक्कर से घायल रिफाइनरी कर्मचारी की मौत #RefineryWorkerInjuredInTruckCollisionDies. #SubahSamachar
