UK: दक्षिणपंथी पार्टी के मुखिया के सामने 'कूड़ादान' और 'लोमड़ी' बने उम्मीदवार, जनता इन्हें वोट देने को तैयार

ब्रिटेन की तेजी से उभरती अति-दक्षिणपंथी- रिफॉर्म यूके पार्टी के मुखिया नाइजल फराज इस वक्त चर्चाओं में हैं। दरअसल, अपने निजी वित्तीय और दान रिकॉर्ड्स को लेकर घिरे फराज ने कुछ समय पहले ही अपनी क्लैक्टन संसदीय सीट से इस्तीफा दे दिया था। अपने इस कदम की वजह तब उन्होंने जनता के बीच जाना और उनके भरोसे के साथ संसद के निचले सदन (हाउस ऑफ कॉमन्स) में लौटना बताया था। हालांकि, अब उनकी चुनावी राह बिल्कुल भी आसान नहीं है। ऐसा नहीं है कि नाइजल फराज को अपनी पारंपरिक क्लैक्टन सीट पर सत्तासीन लेबर पार्टी या मुख्य विपक्षी दल- कंजर्वेटिव पार्टी के किसी बड़े नेता से चुनौती मिल रही है। हालांकि, उपचुनाव के लिए अब तक जो उम्मीदवार सामने आए हैं, उनके रंग-ढंग और चुनावी चाल देखकर ही जनता उन्हें पसंद करने लगी है। इनमें एक उम्मीदवार है 'कूड़ेदान' की वेशभूषा में घूमने वाला शख्स, जिनकी उम्मीदवारी को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। दूसरा है- एक लोमड़ी बनकर घूमने वाला व्यक्ति। इन्हें भी जनता काफी पसंद कर रही है। इसके अलावा एक और उम्मीदवार फिशफिंगर (मछली के पकौड़े) की वेशभूषा में अपने लिए वोट मांग रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 13, 2026, 04:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UK: दक्षिणपंथी पार्टी के मुखिया के सामने 'कूड़ादान' और 'लोमड़ी' बने उम्मीदवार, जनता इन्हें वोट देने को तैयार #World #National #ReformUk #RightWingParty #NigelFarage #SatiricalCandidates #Binface #ClactonSeat #HouseOfCommons #FarRightPoliticalParty #SubahSamachar