Gurugram News: यात्रा के लिए सोमवार तक कराएं पंजीकरण
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 28 मार्च को अंबाला से विशेष ट्रेन रवाना होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस ट्रेन को झंडी दिखाकर प्रदेश के श्रद्धालुओं को रवाना करेंगे। पहले यह ट्रेन 26 मार्च को रवाना होनी थी जो अब 28 मार्च को होगी। डीसी अजय कुमार ने बताया कि जिले के नागरिकों को भी इस ट्रेन में यात्रा करने का अवसर मिलेगा। जिले के ऐसे निवासी जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है और उनकी पारिवारिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है, इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए सरल हरियाणा पोर्टल पर सोमवार 23 मार्च तक पंजीकरण किया जा सकता है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 18:15 IST
Gurugram News: यात्रा के लिए सोमवार तक कराएं पंजीकरण #RegisterForTheTripByMonday. #SubahSamachar
