Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में तृतीय सेमेस्टर के पंजीकरण की तिथि 16 तक बढ़ी

- पंजीकरण और परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए मिला अतिरिक्त समय संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक एवं परास्नातक के तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को पंजीकरण और परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए 11 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी अंतिम तिथि पांच नवंबर से बढ़ाकर 16 नवंबर कर दी है। कुलपति के आदेश पर परीक्षा पोर्टल की तिथि बढ़ाई गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत नियमित और स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करने वाले अर्ह छात्र-छात्राएं अब 16 नवंबर तक पंजीकरण और परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ पोर्टल खोले जाने की संभावना है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने के लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा। वहीं, प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के पंजीकरण के संबंध में भी अलग से सूचना जारी होगी, जिसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 02:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में तृतीय सेमेस्टर के पंजीकरण की तिथि 16 तक बढ़ी #RegistrationDateForTheThirdSemesterAtGorakhpurUniversityExtendedUntilThe16th #SubahSamachar