Ambala News: मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण 15 अगस्त तक
नारायणगढ़। खरीफ सीजन 2026-27 के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल खोल दिया गया है। किसान अपनी फसलों का पंजीकरण 15 अगस्त तक करवा सकते हैं। ये जानकारी उपमंडल कृषि अधिकारी नरेश ने दी।उन्होंने बताया कि यह पंजीकरण न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक है। अब तक अंबाला जिले के करीब 27 हजार किसानों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने 1.29 लाख एकड़ से अधिक भूमि का ब्योरा दिया है। इसमें नारायणगढ़ खंड के 6196 किसानों की 25 हजार एकड़ से अधिक भूमि शामिल है। शहजादपुर खंड के 3068 किसानों ने 14 हजार एकड़ से अधिक का पंजीकरण करवाया है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 01:14 IST
Ambala News: मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण 15 अगस्त तक #RegistrationOnMeriFasalMeraByoraPortalByAugust15 #SubahSamachar
