Jhajjar-Bahadurgarh News: पोर्टल पर नए कलेक्टर रेट अपलोड न होने से लगातार दूसरे दिन भी तहसील में नहीं हुई रजिस्ट्रियां

बहादुरगढ़। तहसील कार्यालय में नए कलेक्टर रेट वीरवार को भी पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सके। इसके चलते लगातार दूसरे दिन नए रेटों के आधार पर एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई। इस स्थिति के कारण लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।राजस्व विभाग द्वारा जारी नए कलेक्टर रेटों में तकनीकी खामियां सामने आई हैं। साथ ही कलेक्टर रेट निर्धारण कमेटी के सभी अधिकारियों के हस्ताक्षर भी अभी नहीं हो पाए हैं। इसी वजह से नए रेट पोर्टल पर अपडेट नहीं किए जा सके।नए रेट लागू न होने के कारण तहसील में केवल वे ही रजिस्ट्रियां हो रही हैं जिन्हें पहले से ही पोर्टल पर स्वीकृति मिल चुकी थी। वीरवार को पुराने रेटों के आधार पर कुल 16 रजिस्ट्रियां दर्ज की गईं। वहीं नए रेटों के तहत एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी।लगातार दूसरे दिन रजिस्ट्रियां ठप रहने से दूर-दराज से आए लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। लोगों का कहना है कि उन्हें समय और पैसे दोनों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई लोग सुबह से ही तहसील परिसर में इंतजार करते रहे लेकिन काम न होने के कारण खाली हाथ लौटे।नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार का कहना है कि तकनीकी खामियों को जल्द दूर कर पोर्टल पर नए कलेक्टर रेट अपलोड किए जाएंगे ताकि रजिस्ट्रियों का काम सुचारू रूप से शुरू हो सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 02, 2026, 20:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: पोर्टल पर नए कलेक्टर रेट अपलोड न होने से लगातार दूसरे दिन भी तहसील में नहीं हुई रजिस्ट्रियां #RegistrationsAtTheTehsilRemainedSuspendedForTheSecondConsecutiveDayDueToTheFailureToUploadTheNewCollectorRatesOnThePortal. #SubahSamachar