Sonipat News: नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जी सकते हैं व्यक्ति

सोनीपत। आयुष विभाग की ओर से गांव सेवली में ब्लॉक स्तरीय योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राई ब्लॉक के योग सहायकों ने सहयोग किया व ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।राई ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. विनय चौधरी ने बताया कि गांव सेवली में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जी सकता है। कार्यक्रम में सरपंच प्रशांत ने कहा कि योग हमारी प्राचीन भारतीय परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दैनिक जीवनशैली में अपनाना चाहिए जिससे समाज स्वस्थ और निरोगी बन सके। योग शिक्षिका सरिता बाल्याण ने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है।जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राम अवतार सिंह ने बताया कि आयुष विभाग की ओर से जिले के सभी ब्लॉकों में लगातार योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 19:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जी सकते हैं व्यक्ति #RegularYogaPracticeEnablesIndividualsToLeadAHealthyAndBalancedLife. #SubahSamachar