हाईकोर्ट में भी रेखा गुप्ता सरकार की पोल खुली : आप
अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने प्राइवेट स्कूल फीस कंट्रोल एक्ट को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के बाद अब हाईकोर्ट में भी रेखा गुप्ता सरकार की पोल खुल गई है। सोमवार को हाईकोर्ट ने निजी स्कूलों में अभिभावकों को शामिल कर बनाई जाने वाली फीस कंट्रोल कमेटी पर स्टे लगाकर यह साफ कर दिया कि यह कानून दिखावटी और भ्रामक था।सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार मिडिल क्लास अभिभावकों को गुमराह करने के लिए फीस कंट्रोल कानून लाई। असल में यह कानून निजी स्कूल मालिकों के हित में बनाया गया था। पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने सरेंडर करते हुए खुद स्वीकार किया था कि सत्र 2025-26 में निजी स्कूलों की ओर से बढ़ाई गई फीस पर यह कानून लागू नहीं होगा। इससे सरकार और निजी स्कूल प्रबंधन की मिलीभगत उजागर हो गई है।भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार ने न तो अभिभावकों से राय ली न ही किसी विशेषज्ञ से सलाह-मशविरा किया। चोरी-छिपे कानून बनाकर उसे अभिभावकों के हित में बताने की कोशिश की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 21:16 IST
हाईकोर्ट में भी रेखा गुप्ता सरकार की पोल खुली : आप #RekhaGuptaGovernment'sSecretsExposedInHighCourtToo:AAP #SubahSamachar
