Rudraprayag News: गढ़वाली एलबम वींका का बाना का विमोचन

फोटोरुद्रप्रयाग। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के वीरचंद्र सिंह गढ़वाली भवन में संगीत शिक्षक मनोज थापा की गढ़वाली एलबम वींका का बाना का विमोचन किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने एलबम का लोकार्पण किया। शिक्षक मनोज थापा ने चार माह के कठिन परिश्रम के बाद इस एलबम को तैयार किया है। मूल रूप से कौसानी निवासी मनोज थापा ने गढ़वाली भाषा में एलबम तैयार कर क्षेत्रीय संस्कृति के प्रति अपने जुड़ाव को दर्शाया है। कार्यक्रम में कल्प संस्था के संस्थापक ओमप्रकाश सेमवाल, प्रधानाचार्य जीआईसी मालतोली, गढ़कवि जगदंबा चमोला, श्यामलाल सुन्दिरयाल, किशन सिंह रावत, संपादक विनोद भट्ट, शैलेंद्र राणा और सुनीता थापा आदि मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 15:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudraprayag News: गढ़वाली एलबम वींका का बाना का विमोचन #ReleaseOfGarhwaliAlbumVinkaKaBana #SubahSamachar