Shahjahanpur News: टीजीटी परीक्षा मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में अंग्रेजी विषय के सहायक प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार यादव लिखित टीजीटी मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन प्राचार्य डॉ.राकेश कुमार आजाद ने किया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक टीजीटी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी व मार्गदर्शक सिद्ध होगी। उन्होंने डॉ. अरुण कुमार यादव के शैक्षणिक प्रयास की सराहना की। डॉ. अरुण ने बताया कि पुस्तक में नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार 15 अभ्यास प्रश्नपत्रों का संकलन किया गया है। इनके साथ विस्तृत व्याख्या भी दी गई है, ताकि अभ्यर्थी अपनी तैयारी को व्यवस्थित रूप से सुदृढ़ कर सकें। उप प्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल, प्रो. आदित्य कुमार सिंह, प्रो. मधुकर श्याम शुक्ला, प्रो. मीना शर्मा, प्रो. प्रभात शुक्ला, प्रो. शालीन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 17:44 IST
Shahjahanpur News: टीजीटी परीक्षा मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन #ReleaseOfTheTGTExamGuidebook #SubahSamachar
