EPFO खाताधारकों के लिए राहत की खबर: मृत्यु दावों का एक दिन में होगा निपटारा, रिटायरमेंट पर होगा तत्काल भुगतान
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से जुड़े खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर है। अब मृतक कर्मचारियों के आश्रितों के क्लेम का निपटान एक ही दिन में किया जाएगा। इसके साथ ही सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को भी उनके पीएफ का भुगतान एक दिन के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा डिजिटल सिस्टम को सुदृढ़ बनाने के लिए सीआईटीईएस को लागू किया जा रहा है। शुक्रवार को अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त अजय नेक्षेत्रीय कार्यालय में प्रेसवार्ता की।उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में करीब 9,744 अंशदायी प्रतिष्ठान और 7,74,377 सदस्य हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में सभी दावों का निपटान निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जा रहा है। क्षेत्रीय कार्यालय में स्थापित संवेदना सेल एक महत्वपूर्ण पहल है। यह सेल मृत्यु दावों के त्वरित, संवेदनशील और त्रुटिरहित निपटान के लिए बनाया गया है। Uttarakhand:देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बनी एलिवेटेड रोड पर खतरा थीं छह चट्टानें, तीन पर अब भी चल रहाकाम यह ईपीएफ, ईपीएस और ईडीएलआई योजनाओं के तहत आने वाले मामलों को एकल संपर्क बिंदु के रूप में संभालता है, जिससे लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती। इस व्यवस्था को अब पूरे जोन में लागू करने की तैयारी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 17:06 IST
EPFO खाताधारकों के लिए राहत की खबर: मृत्यु दावों का एक दिन में होगा निपटारा, रिटायरमेंट पर होगा तत्काल भुगतान #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #EpfoAccountHolders #Epfo #DeathClaims #Retirement #SubahSamachar
