Mandi News: संविधान निर्माता को किया याद
चुराह(चंबा)। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा मंडल भंजराडू की ओर से अटल चौक तीसा स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चुराह के विधायक डॉ. हंस राज बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा मंडल भंजराडू के अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।विधायक डॉ. हंसराज ने डॉ. आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि एक महान नेता, प्रखर विचारक, अर्थशास्त्री, लेखक और समाज सुधारक भी थे। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे सदैव प्रेरणादायक रहेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 14, 2026, 16:28 IST
Mandi News: संविधान निर्माता को किया याद #RememberingTheMakerOfTheConstitution #SubahSamachar
