Una News: गुरु रविदास की शिक्षाओं और समाज सुधार में योगदान को याद किया
संवाद न्यूज एजेंसीबंगाणा (ऊना)। पूर्व विधायक दवेंद्र कुमार भुट्टो ने संत गुरु रविदास जयंती पर गुरु आदिद्वार बल्ह खालसा में आयोजित पखवाड़ा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत समाज और स्थानीय लोग उपस्थित थे। इस दौरान गुरु रविदास जी की शिक्षाओं, आदर्शों और समाज सुधार में उनके योगदान को याद किया गया।बाबा कमल दास महाराज ने दवेंद्र कुमार भुट्टो को सिरोपा और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। भुट्टो ने गुरु आदिद्वार प्रबंधन समिति, संत समाज और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संत गुरु रविदास की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं और उन्होंने समता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम में गुरु रविदास की जीवनी, भजन-कीर्तन और गुरु वाणी का पाठ किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय रहा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, सूरम सिंह, राजीव कुमार, राम किशन, भाजपा कार्यकर्ता और संत समाज के सदस्य उपस्थित थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 15:52 IST
Una News: गुरु रविदास की शिक्षाओं और समाज सुधार में योगदान को याद किया #RemembersTheTeachingsOfGuruRavidasAndHisContributionToSocialReform #SubahSamachar
