Rudraprayag News: 15 अप्रैल तक दुरुस्त करें सड़क और पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा को लेकर ऊखीमठ में हुई बैठक, विधायक ने दिए निर्देशसंवाद न्यूज एजेंसीऊखीमठ। केदारनाथ यात्रा को लेकर ऊखीमठ में हुई अहम बैठक में 15 अप्रैल तक सड़क और पैदल मार्ग पूरी तरह दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता विधायक आशा नौटियाल ने की। विधायक ने कहा कि इस बार बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए व्यवस्थाएं और मजबूत करनी होंगी। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और होटल व्यवसायियों से सुझाव लिए और पिछली यात्रा का फीडबैक भी लिया। उन्होंने मेडिकल कैंप, एंबुलेंस और डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क, बिजली, पानी, साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। पंजीकरण और ट्रैकिंग सिस्टम मजबूत करने के भी निर्देश दिए गए। प्रशासन ने ईंधन, खाद्यान्न और गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। घोड़ा-खच्चर संचालन, स्वास्थ्य परीक्षण और पंजीकरण को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख पंकज शुक्ला, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एडीएम श्याम सिंह राणा सहित विभिन्न विभागों और व्यापार संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।डीएम ने किया जवाड़ी बाईपास का निरीक्षण, 10 तक काम पूरा करने के निर्देशरुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा से पहले हाईवे सुधारने को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखा दी है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जवाड़ी बाईपास का निरीक्षण कर 5 से 10 अप्रैल के बीच मरम्मत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। करीब 3.5 किलोमीटर लंबा यह बाईपास जवाड़ी से रुद्रप्रयाग टनल तक जाता है और यात्रा के दौरान यातायात सुचारु रखने में अहम है। डीएम ने कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले सड़क व हाईवे पूरी तरह गड्ढामुक्त हों। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पैचवर्क और मरम्मत कार्य तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। पहले यह काम आरबीएनएल को सौंपा गया था लेकिन समय कम होने के कारण अब इसे राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को दिया गया है। डीएम ने गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने पर जोर दिया। इस दौरान अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवादबिना अनुमति दुकान-टेंट लगाया तो होगी कार्रवाईरुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा से पहले प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति दुकान या टेंट लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के अनुसार पिछले वर्ष जिन लोगों को दुकान और टेंट आवंटित किए गए थे उन्हें इस बार भी संचालन के लिए तहसील ऊखीमठ में शुल्क जमाकर नया आवंटनपत्र लेना होगा। बिना आवंटनपत्र के किसी को भी संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ लोग नियमों को नजरअंदाज कर अवैध रूप से अतिक्रमण की तैयारी कर रहे हैं जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने व्यापारियों और लोगों से नियमों का पालन करने और यात्रा को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 17:53 IST
Rudraprayag News: 15 अप्रैल तक दुरुस्त करें सड़क और पैदल मार्ग #RepairRoadsAndFootpathsByApril15 #SubahSamachar
