Bareilly News: पीलीभीत एसडीएम सदर के पेशकार की पत्नी समेत 11 पर रिपोर्ट
पैतृक जमीन को सह खातेदार ने फर्जी कागजात तैयार कर दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पीलीभीत की सदर तहसील में तैनात एसडीएम के पेशकार की पत्नी समेत 11 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।खलीलपुर रोड निवासी पंडित हरिओम शर्मा ने थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी को बताया कि उनकी पस्तौर गांव में पैतृक जमीन है। इसे उनके सह खातेदार दिल्ली के नरेला निवासी अनिल शर्मा ने फर्जी कागजात तैयार कर संजय रॉयल पार्क पीलीभीत निवासी और पीलीभीत तहसील में पेशकार के पद पर कार्यरत नरेश मौर्य की पत्नी सुगंध मौर्य को बेच दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें जमीन में जिंदा दफनाने की धमकी दी। जमीन लौटाने के नाम करने पर बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मनोज कुमार, अनिल शर्मा, राकेश कुमार, राम सिंह, मनोज कुमार निवासी नरेला दिल्ली, सूरज प्रकाश निवासी नार्थ वेस्ट दिल्ली, सुधीर कुमार निवासी सिविल लाइंस बरेली, संतोष कुमार यादव व राजू निवासी खलीलपुर थाना सीबीगंज, पीलीभीत के संजय रॉयल पार्क निवासी सुगंध मौर्य पत्नी नरेश मौर्य, चंद्रसेन मौर्य, लोकेश मौर्य निवासी खलीलपुर सीबीगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 06:08 IST
Bareilly News: पीलीभीत एसडीएम सदर के पेशकार की पत्नी समेत 11 पर रिपोर्ट #ReportOn11PeopleIncludingWifeOfThePeonOfPilibhitSDMSadar #SubahSamachar
