Shahjahanpur News: पुवायां थाने के गेट पर धरना देने के बाद दर्ज की गई रिपोर्ट

महिला ने दूसरे समुदाय के युवक पर लगाया था छेड़खानी का आरोप, दो दिन पहले हुई थी मारपीटसंवाद न्यूज एजेंसीपुवायां। महिला से छेड़खानी, गाली-गलौज और मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर रविवार को विश्व हिंदू महासभा के युवा जिलाध्यक्ष राजन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने के गेट पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तीन दिन पूर्व तहरीर दी थी कि बड़ागांव का दूसरे समुदाय का युवक उसे अक्सर रोककर छेड़खानी कर धमकी देता है। पुलिस ने जांच की बात कहते हुए तहरीर रख ली थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला का आरोप है कि पहली रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से आरोपी के हौंसले बुलंद हो गए। 27 मार्च को वह पुवायां आई थीं। पुवायां में उसे बड़ागांव के वारिस और उसका भाई वलीशेर मिले। गाली-गलौज करते हुए कहीं शिकायत करने पर मकान कब्जाने और जान से मारने की धमकी दी। महिला से मारपीट भी की गई। महिला के जानकारी देने पर विश्व हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर रोष जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मामला झूठा बताया तो कार्यकर्ता थाना गेट पर धरने पर बैठ गए। इसके बाद अपराध निरीक्षक राजेश सिंह ने थाना प्रभारी से मिलवाकर कार्यकर्ताओं को समझाकर धरना समाप्त कराया और महिला की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 19:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur News: पुवायां थाने के गेट पर धरना देने के बाद दर्ज की गई रिपोर्ट #ReportRegisteredFollowingASit-inProtestAtThePuwayanPoliceStationGate #SubahSamachar