इम्तियाज अली की हीर रांंझा में यह नई एक्ट्रेस आएंगी नजर, पहली फिल्म थी ब्लॉकबस्टर, यह एक्टर होगा मेल लीड

इम्तियाज अली ने 14 फरवरी के दिन हीर रांझा फिल्म का ऐलान किया था। इसके अनाउंसमेंट वीडिया में हमें लैला मजनू की झलकियां देखने को मिली थी। लेकिन साथ ही हीर रांझा का भी कनेक्शन दिखाई दिया था। अब फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और इसकी कास्ट को लेकर लगातार चर्चाएं जारी हैं। 'लैला मजनू' का पार्ट 2! हीर रांंझा फिल्म मशहूर पंजाबी लोककथा पर आधारित एक भव्य रोमांटिक कहानी होगी। इस प्रोजेक्ट के साथ दोनों भाई एक बार फिर एपिक लव स्टोरी की दुनिया में लौट रहे हैं। फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस करेंगी, जो इससे पहले इम्तियाज और साजिद के साथ लैला मजनू में काम कर चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि हीर रांझा को लैला मजनू फ्रेंचाइजी का दूसरा चैप्टर माना जा रहा है, जो लव स्टोरी के पार्ट को आगे बढ़ाएगा। View this post on Instagram A post shared by Balaji Motion Pictures (@balajimotionpictures)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 16:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




इम्तियाज अली की हीर रांंझा में यह नई एक्ट्रेस आएंगी नजर, पहली फिल्म थी ब्लॉकबस्टर, यह एक्टर होगा मेल लीड #Bollywood #ImtiazAli #HeerRanjha #LailaMajnu #ImtiazAliHeerRanjha #SaraArjun #RohitSaraf #Dhurandhar #Dhurandhar2 #SaraArjunNextFilm #SubahSamachar