Aligarh News: जलभराव से जूझ रहे बैंक कॉलोनी के बाशिंदे

वार्ड संख्या 34 के नगला कलार स्थित लच्छिमपुर बैंक कॉलोनी में पिछले तीन माह से जलभराव की समस्या बनी हुई है। क्षेत्रवासियों को गंदे पानी से होकर गुजरने पर मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण इनका पानी सड़क पर भर जाता है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है।क्षेत्र के लोगों ने बताया कि समस्या के बारे में नगर निगम और क्षेत्रीय पार्षद से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। आरोप है कि सफाई कर्मचारी मौके पर आते तो हैं, लेकिन केवल औपचारिक सफाई करके चले जाते हैं। नालियों की सही तरीके से सफाई न होने के कारण जल निकासी बाधित बनी हुई है।गली में नालियों की सफाई न होने के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई है। कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।- गोपाल सिंह निरालाजलभराव होने के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। नालियों की सफाई हो जाने पर समस्या का समाधान हो जाएगा।- जयपाल सिंहकुछ महिलाएं समस्या लेकर आई थीं। नगर निगम जाकर जेई से भी बात की गई है। नालियों की नियमित सफाई होने से जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी।- सुरेंद्र प्रताप सिंह, पार्षदवार्ड में टीम को भेजकर समस्या को दिखवाया जाएगा और समस्या का समाधान कराया जाएगा। -प्रेमप्रकाश मीणा, नगर आयुक्त

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 02:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: जलभराव से जूझ रहे बैंक कॉलोनी के बाशिंदे #AligarhNews #WaterLogging #SubahSamachar