लंबित मामलों का जल्द करें समाधान : रेपस्वाल
चंबा। जिले में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत लंबित सभी एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित बनाने के उपायुक्त ने निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त मंगलवार को डलहौजी एवं चुराह वन मंडल के तत्वावधान में वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) से संबंधित मामलों की समीक्षा को लेकर एनआईसी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।मुकेश रेपस्वाल ने लंबित सभी एफसीए मामलों के तहत संबंधित विभागों एवं वन विभाग की ओर से की जाने वाली आवश्यक विभागीय कार्यवाही को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर अनुमति के लिए आगे भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए अंतर-विभागीय समन्वय आधारित कार्य-गतिविधियों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उपायुक्त ने एफआरसी के तहत पंचायत स्तर पर गौ-सदन निर्माण, पार्किंग निर्माण एवं संपर्क सड़क मार्ग निर्माण से संबंधित मामलों में वन अनुमति से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में विभागवार विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में वन मंडल अधिकारी डलहौजी डॉ. कुलदीप जमवाल, वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जोगिंद्र कुमार, कनव बड़ोत्रा, जिला खेल अधिकारी रूपेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 18, 2026, 23:05 IST
लंबित मामलों का जल्द करें समाधान : रेपस्वाल #ResolvePendingCasesQuickly:Repswal #SubahSamachar
