Ambala News: अलंकरण समारोह में विद्यार्थियों को साैंपी जिम्मेदारियां

अंबाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में अलंकरण समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को नेतृत्व की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मुख्य अतिथि प्राचार्य अजीत कुमार यादव ने विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। प्राचार्या नेहा यादव की उपस्थिति में छात्र पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में ध्रुव (कक्षा 12 ए) को स्कूल कप्तान तथा जसनीत कौर (कक्षा 12) को स्कूल कप्तान (छात्रा) नियुक्त किया गया। इसके अलावा वंश को खेल कप्तान और अदिति को खेल कप्तान (छात्रा) का दायित्व सौंपा गया। सभी ने निष्ठा की शपथ ली और कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 31, 2026, 02:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: अलंकरण समारोह में विद्यार्थियों को साैंपी जिम्मेदारियां #ResponsibilitiesAssignedToStudentsAtTheInvestitureCeremony #SubahSamachar