Prayagraj : आईपीओ में मुनाफे का झांसा देकर सेवानिवृत्त बैंककर्मी से 51.50 लाख की ठगी
मीरापुर निवासी सेवानिवृत्त बैंक कर्मी से जालसाजों ने सेबी पंजीकृत ब्रोकिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताकर 51.50 लाख रुपये की ठगी की। आरोपियों ने व्हाट्सएप पर फर्जी समूह बनाकर आईपीओ, ओटीसी और एआई आधारित निवेश में नौ गुना तक मुनाफे कमाने का झांसा दिया। साइबर थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि ठगों ने मैग्नम पैसे ग्रो सर्किल नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। फिर खुद को मैग्नम इक्विटी ब्रोकिंग लिमिटेड का प्रतिनिधि बताते हुए कंपनी को सेबी से पंजीकृत ब्रोकिंग फर्म बताया और निवेश कराया। 17 से 30 जून 2026 के बीच आरोपियों ने विभिन्न बैंक खातों में 51.50 हजार रुपये का निवेश कराया। जब उन्होंने निवेश की गई राशि वापस निकालने की मांग की तो आरोपी टालमटोल करने लगे। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में हेमंत ओस्तवाल, निश्चल संतोष जैन समेत अन्य अज्ञात व्हाट्सएप एडमिन के नाम, मोबाइल नंबर दर्ज हैं। साइबर पुलिस बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 13:57 IST
Prayagraj : आईपीओ में मुनाफे का झांसा देकर सेवानिवृत्त बैंककर्मी से 51.50 लाख की ठगी #CityStates #Prayagraj #IpoWatch #IpoGame #FraudCase #CyberCrime #SubahSamachar
