Noida News: सेवानिवृत्त कर्मचारी 21 को करेंगे प्रदर्शन

यमुना सिटी। रिटायर्ड कर्मचारी और पेंशनर समाज के लोग अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए 21 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करके वह सरकार से अपनी समस्याओं के निस्तारण की मांग करेंगे और प्रधानमंत्री को संबोधित करता हुआ ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे। समस्याओं पर चर्चा करने के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, गौतमबुद्धनगर की बैठक जेवर तहसील स्थित बीआरसी कार्यालय पर हुई। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष सतेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष परमानंद शर्मा, रघुवर दयाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामोतार पाल, खेमचंद शर्मा, जिलामंत्री बैजनाथ शर्मा, देवेंद्र सिंह लोर समेत बड़ी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 19:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: सेवानिवृत्त कर्मचारी 21 को करेंगे प्रदर्शन #RetiredEmployeesWillProtestOn21st #SubahSamachar