Old Outfit Styling Ideas:आउट ऑफ फैशन कपड़े भी बन सकते हैं ट्रेंडिंग! जानिए पुराने स्टाइल को नया बनाने के तरीके

शिखा शिप्रा कोई त्योहार हो या शादी समारोह, अक्सर आउटफिट विकल्प सीमित होने की वजह से लुक एक सा ही दिखता है। तो क्यों न इस बार पुराने आउटफिट्स को नए डिजाइन और स्टाइलिंग के साथ सजाया जाए ये नए डिजाइन आपको हर आयोजन के लिए फ्रेश और स्टाइलिश बना सकते हैं, जिससे हर जगह आपकी खूबसूरती और स्टाइल पर सबकी नजरें टिक जाएंगी। पेस्टल में फ्रेश लुक इस बार पेस्टल रंग के नए डिजाइन वाले आउटफिट्स काफी ट्रेंड में हैं। ब्लश पिंक, मिंट ग्रीन, लेमन येलो और लैवेंडर जैसे शेड्स अब मॉडर्न कट्स, लेयरिंग और हल्की एम्ब्रॉयडरी के साथ और भी आकर्षक दिखेंगे। नए पैटर्न वाले पेस्टल लहंगे दिन और रात, दोनों आयोजनों के लिए परफेक्ट हैं। इन्हें फ्लोरल या पोल्की ज्वेलरी के साथ पहनने से आउटफिट रॉयल और फ्रेश लुक देता है, जो आपकी पर्सनैलिटी को निखारते हुए स्टाइल में चार चांद लगा देगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 09:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Old Outfit Styling Ideas:आउट ऑफ फैशन कपड़े भी बन सकते हैं ट्रेंडिंग! जानिए पुराने स्टाइल को नया बनाने के तरीके #Fashion #National #OldOutfitStylingIdeas #FashionTips #SubahSamachar