वार्षिक सर्वेक्षण में खुलासा: कांगड़ा बना हिमाचल की असंगठित अर्थव्यवस्था का पावरहाउस, 1.80 लाख को दिया रोजगार
हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कांगड़ा असंगठित अर्थव्यवस्था का पावरहाउस बनकर उभरा है। केंद्र सरकार के पहले जिला-स्तरीय गैर-निगमित क्षेत्र के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण-2025 के अनुसार प्रदेश के कुल गैर-निगमित गैर-कृषि प्रतिष्ठानों में अकेले कांगड़ा की हिस्सेदारी 19.02 फीसदी है। यानी हिमाचल के करीब हर पांचवां छोटा कारोबार कांगड़ा में संचालित हो रहा है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से सितंबर में जारी रिपोर्ट में 770 जिलों के सैंपलिंग फ्रेम में शामिल 757 जिलों के लिए प्रतिष्ठानों, कामगारों, स्वामित्व, महिला भागीदारी, पंजीकरण और पारिश्रमिक जैसे प्रमुख संकेतकों के अनुमान जारी किए गए हैं।कांगड़ा में 1,01,813 गैर-निगमित प्रतिष्ठान संचालित हैं, जिनसे करीब 1.80 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 05, 2026, 20:53 IST
वार्षिक सर्वेक्षण में खुलासा: कांगड़ा बना हिमाचल की असंगठित अर्थव्यवस्था का पावरहाउस, 1.80 लाख को दिया रोजगार #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #EnterprisesAnnualSurvey #KangraNews #SubahSamachar
