Rewa News: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार; ट्रेजरी से जुड़ा था मामला

रीवा जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां लोकायुक्त संगठन ने हायर सेकेंडरी स्कूल सज्जनपुर में पदस्थ एक लिपिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग सहित प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी लिपिक एक कर्मचारी की क्रमोन्नति (प्रमोशन) से जुड़ी फाइल को ट्रेजरी में आगे बढ़ाने के एवज में ₹1200 की रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित ने इस अवैध मांग से परेशान होकर लोकायुक्त रीवा कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। टीम ने आवश्यक साक्ष्य भी एकत्र किए शिकायत की गंभीरता को देखते हुए लोकायुक्त टीम ने मामले की गोपनीय जांच की। प्रारंभिक सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद टीम ने ट्रैप प्लान तैयार किया। तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी लिपिक ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ली, मौके पर पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने आवश्यक साक्ष्य भी एकत्र किए, जिसमें रिश्वत की राशि और अन्य दस्तावेज शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को लोकायुक्त कार्यालय रीवा लाया गया, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। ये भी पढ़ें-Indore: इंदौर में एक अप्रैल से दूध के दाम तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ेंगे, घर पहुंचा सेवा शुल्क भी लगेगा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे मामले में कोई अन्य कर्मचारी या अधिकारी भी शामिल तो नहीं है। इस कार्रवाई को लोकायुक्त की सख्त निगरानी और सक्रियता का परिणाम माना जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 31, 2026, 20:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rewa News: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार; ट्रेजरी से जुड़ा था मामला #CityStates #MadhyaPradesh #Ratlam #Rewa #FolkActorAction #Bribery #Arrested #EducationDepartment #MadhyaPradeshNews #SubahSamachar