Gurugram News: आरजी अकादमी ने 45 रन से जीता मुकाबला

गुरुग्राम। श्री श्याम क्रिकेट अकादमी के मैदान पर शुक्रवार को आरजी क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्री श्याम क्रिकेट अकादमी को 45 रन से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी श्री श्याम क्रिकेट अकादमी के सामने आरजी क्रिकेट अकादमी ने 37.4 ओवर में 232 रन बनाए। टीम की ओर से ओजस ने सबसे शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रन की पारी खेली। इसके अलावा लक्षित सिंह ने 32 रन, निश्छल अरोड़ा ने 32 रन और रुद्रांश ने 35 रन का योगदान दिया। श्री श्याम क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में लक्ष्मण यादव ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि धेरिया यादव और कनक यादव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। 233 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्री श्याम अकादमी की ओर से रोहित कुमार ने 47 रन की पारी खेली, जबकि दक्ष ने 30 रन और आकाश ने 27 रन बनाए। इसके बावजूद पूरी टीम 35.1 ओवर में 187 रन पर सिमट गई। आरजी क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में प्रांजल लोहिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके। वहीं अर्श सैनी ने दो विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। देवांश सोरोट और श्रेयस त्रिपाठी ने भी दो-दो विकेट हासिल किए। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 17, 2026, 18:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: आरजी अकादमी ने 45 रन से जीता मुकाबला #RGAcademyWonTheMatchBy45Runs #SubahSamachar