Jind News: आरजीएम उचाना को चुना सर्वश्रेष्ठ संस्थान

उचाना। 15 हरियाणा बटालियन एनसीसी जींद की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय खूगां कोठी में पांच से 14 मई तक दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें विभिन्न संस्थानों के एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। शिविर में बटालियन की ओर से प्रत्येक दिन अलग-अलग विभिन्न प्रकार की खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां की गईं। शिविर में होने वाली गतिविधियों में राजीव गांधी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कई मेडल भी प्राप्त किए। शिविर में कैडेट्स के श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर और कैडेट्स के अनुशासन को देखते हुए कैंप कमांडर द्वारा राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना को सर्वश्रेष्ठ संस्थान के रूप में विजेता घोषित किया। प्राचार्य राजेश श्योकंद ने एनसीसी केयर टेकर ऑफिसर राहुल देव, कैडेट्स को बधाई दी। इस अवसर हरिओम, डॉ. उपेश एवं स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 16, 2026, 20:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jind News: आरजीएम उचाना को चुना सर्वश्रेष्ठ संस्थान #RGMUchanaNamedBestInstitute #SubahSamachar