रिया कपूर ने शेयर की सोनम कपूर के बेबी बॉय की पहली तस्वीर, बहन को बताया सुपर ह्यूमन ; फैंस ने लुटाया प्यार
एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 29 मार्च 2026 को दूसरे बेटे को जन्म दिया। अब उनकी बहन रिया कपूर ने इस खास पल से जुड़ी तस्वीरेंं शेयर की है। इस क्यूट फोटो के सामने आते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। पहली झलक ने जीता दिल रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर भांजे की पहली तस्वीर शेयर की, जिसमें बच्चा अपनी मां सोनम कपूर के साथ नजर आ रहा है। हालांकि, प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए उन्होंने बेबी का चेहरा इमोजी से छुपा दिया। फिर भी यह तस्वीर बहुत प्यारी लग रही है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बहन सोनम को बताया सुपर ह्यूमन रिया कपूर ने इस पोस्ट के साथ अपनी बहन की जमकर तारीफ की। उन्होंने सोनम कपूर को सुपर ह्यूमन बताया और मां बनने के इस सफर में उनकी ताकत और प्यार की सराहना की। उनके इस इमोशनल मैसेज ने फैंस का दिल छू लिया। View this post on Instagram A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 31, 2026, 21:52 IST
रिया कपूर ने शेयर की सोनम कपूर के बेबी बॉय की पहली तस्वीर, बहन को बताया सुपर ह्यूमन ; फैंस ने लुटाया प्यार #Bollywood #National #SonamKapoor #AnandAhuja #SonamKapoorBaby #SonamKapoor2ndBaby #SonamKapoorAge #SonamKapoorHusband #AnandAhujaWife #RheaKapoor #RheaKapoorMovies #RheaKapoorInstagram #SubahSamachar
